आजादी के 75 साल पर एक साल तक जश्न का आयोजन करेगी कांग्रेस, स्वतंत्रता मार्च का होगा आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक साल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में यह फैसला किया गया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि बैठक में फैसला किया गया है कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक साल का जश्न मनाने के लिए सभी राज्यों में समितियां गठित की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने क्यो कहा, प्यार जीवन को खतरे में डालने का अधिकार नहीं देता है!

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की शाम ‘स्वतंत्रता एवं शहीद सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा जिसके तहत विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। वेणुगोपाल ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह सात से नौ बजे के बीच सभी ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटियों की तरफ से ‘स्वतंत्रता मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में लोगों को बताने के लिए मीडिया अभियान चलाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Assam में सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन बेपटरी, 4 यात्री घायल

COP31 के मुख्य एजेंडे से बाहर हुआ हिमालय का मुद्दा, Nepal के विदेश मंत्री ने जताई निराशा

पहले पोहा खाऊंगा फिर शो करूंगा, बम की धमकियों के बीच Diljit Dosanjh ने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर दिया मजेदार जवाब

IPL ट्रेडिंग: Hardik Pandya 18 करोड़ में Punjab Kings और Arshdeep Singh मुंबई से जुड़े