कांग्रेस ने भोपाल सांसद को बताया गुमशुदा, ढूँढकर लाने वाले को देगी दस हजार का ईनाम

By दिनेश शुक्ल | Apr 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ढूढ़कर लाने वाले को 10 हजार रूपए देने का एलान किया है। कांग्रेस महसचिव ने कोरोना महामारी के गहन संकट के समय नदारद भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस संक्रमण काल में लगातार गायब रहने पर आपत्ति जातते हुए यह एलान किया। उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता से विपत्ति काल में नदारद रहने वाली सांसद को ढूंढकर लाने वाले को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। रवि सक्सेना ने कहा है कि ये भोपालवासियों के लिए अत्यंत दु:ख और दुर्भाग्य की बात है कि जब दवाइयों, इंजेक्शन, वेन्टीलेटर्स, बेड्स और समुचित इलाज के अभाव में हजारों कोरोना पीड़ित दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, अपनी जान गंवा रहे हैं, ऐसे संकट के समय में सांसद महोदया किस कंदरा में अंतर ध्यान हैं जांच का विषय है।

प्रमुख खबरें

Chitrakoot Link Expressway | चित्रकूट धाम की यात्रा होगी अब सुपरफास्ट: योगी सरकार ने 1,008 करोड़ के 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी, 120 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

गाज़ा में शांति सिर्फ छलावा? अमेरिका का बड़ा दांव! इज़राइल की झोली में गिरेंगे 40,000 महा-विनाशकारी बम, हिल उठी पूरी दुनिया

Vienna Convention से UN के फैसले तक, ऐसे शुरू हुआ 16 सितंबर को World Ozone Day का सफर

Uttarakhand में टैक्स-फ्री हुई बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म Hanuman Ansh, कमाई के मामले में 300 करोड़ क्लब के करीब