मध्य प्रदेश में उपचुनाव टालने पर कांग्रेस ने कसा तंज ,कहा- बीजेपी हार से डरती है

By सुयश भट्ट | Sep 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव टलने पर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि बीजेपी हार से डरती है इसलिए चुनाव टाल दिए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने बाढ़ को चुनाव न कराने की वजह बताया है। चारों जगह जहां उपचुनाव होने हैं वहां सूखे के हालात हैं।

दरअसल प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्य सचिवों ने बाढ़ और त्योहारों का सीजन होने के कारण अभी चुनाव न कराने को लेकर आयोग से कहा था। जिसके बाद आयोग ने राज्यों की बात स्वीकार करते हुए अभी उपचुनाव को टाल दिया है।

वहीं निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य चुनाव अधिकारियों के विचारों और इनपुट को ध्यान में रखते हुए अन्य 31 विधानसभा क्षेत्रों और 3 संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में हुई मॉब लिंचिंग पर गरमाई सियासत, गृह मंत्री ने कहा - नहीं हुई मॉब लिंचिंग से एक भी हत्या,कांग्रेस ने किया पलटवार

दरअसल चुनाव आयोग ने बंगाल और उड़ीसा की तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। लेकिन मध्यप्रदेश में फिलहाल उपचुनाव नहीं होगा। उड़ीसा की पिपली, वेस्ट बंगाल की समसेरगंज और जांगीपुर में 30 सितंबर को मतदान होगा। जबकि 3 अक्टूबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी