गौशाला में गायों की मौत के विरोध में कांग्रेस सड़को पर उतरी, गौ संवर्धन बोर्ड का किया घेराव

By सुयश भट्ट | Feb 03, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में गौशाला में हुई गायों की मौत के विरोध में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर आई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी गायों की मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने बैरसिया में हुई गायों की मौत के विरोध में गो संवर्धन बोर्ड के ऑफिस के घेराव का ऐलान किया था। 

आपको बता दें कि हाल ही में भोपाल के बैरसिया स्थित गौशाला में कुएं के अंदर गायों के शव मिले थे। इसके अलावा काफी संख्या में गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े हुए थे। इस गौशाला का संचालन बीजेपी नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य कर रही थी। 

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस के घर घर चलो अभियान पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, कहा - इसी कारण पूरी तरह घर बैठ गई है कांग्रेस 

लेकिन इस पूरे मामले के सामने आने और कांग्रेस पार्टी के कड़े विरोध के बाद गौ शाला की संचालिका निर्मला देवी पर प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। गौ शाला का संचालन भी शासन ने अपने हाथ में ले लिया है। वहीं बीजेपी नेत्री द्वारा करीब दस एकड़ की सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को भी जिला प्रशासन हटाने की तैयारी कर रहा है। 

दरअसल गुरुवार को पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता ने गौ संवर्धन बोर्ड का घेराव किया। इसके साथ ही उन्होंने गायों की मौतों के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

इसे भी पढ़ें:मुरलीधर राव के बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस को बताया म्यूजियम पार्टी 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ,पूर्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अवनीश भार्गव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संतोष कसाना, ज़िला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ़ ज़की, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना मौजूद रहे। 

इससे पहले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बुधवार को इसी मसले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। प्रेस वार्ता के दौरान जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार को गाय की हत्या करने वाली सरकार करार दिया था। कांग्रेस नेता ने बताया था कि बीते पांच सालों में 5577 गायों की मौत मध्य प्रदेश में हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड