AAP की हार से गदगद कांग्रेस! कहा- जिन लोगों ने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया, यह उनका नुकसान

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलती दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि, ऐसा लगता है कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी की हार से ज्यादा खुश है। कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि दिल्ली के गुनहगारों को दिल्ली माफ नहीं करेगी। मुझे नहीं पता कि कौन फायदे की स्थिति में है और किसे नुकसान हो रहा है; जिन लोगों ने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया - यह उनका नुकसान है। 

इसे भी पढ़ें: 'और लड़ो आपस में', दिल्ली चुनाव रुझानों के बाद उमर अब्दुल्ला का इंडिया ब्लॉक पर तंज

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए हजारे ने कहा कि मैंने उनको बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और आखिरकार उनका ध्यान शराब पर केंद्रित हो गया। यह मुद्दा क्यों उठा? वह धनबल से अभिभूत थे। इस बीच भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की क्योंकि चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर है - फिलहाल 70 में से 42 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। 

प्रमुख खबरें

Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

उधारी का NATO और खाली कटोरा, अमेरिका-ईरान संघर्ष की तपिश Pakistan को खा रही हैं, आयात बिल ने बढ़ाई Shehbaz Sharif की चिंता

US Iran War | ठूंस-ठूंसकर भरे सूअर की तरह दम घुट रहा है, Donald Trump ने परमाणु समझौते तक ईरान की नाकेबंदी जारी रखने की धमकी दी

India-Ecuador Relations | भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई ऊर्जा! विदेश मंत्री एस जयशंकर और गैब्रिएला सोमरफेल्ड के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता