मुंबई में खुलेंगे सिनेमाघर, सभागार और स्विमिंग पूल? कांग्रेस ने की महाराष्ट्र सरकार से अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

मुंबई। कांग्रेस की मुंबई इकाई ने वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार से सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स तथा सभागारों को फिर से खोलने का आग्रह किया है। साथ ही पार्टी ने स्विमिंग पूल को भी खोलने की अपील की है, ताकि पेशेवर तैराक अपनी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर सकें। कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ स्विमिंग पूल 18 महीने से अधिक समय से बंद हैं। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले पेशेवर तैराकों को अभ्यास करने की जरूरत है। स्विमिंग पूल खोले जाएं और साथ ही कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित हो।’’

प्रमुख खबरें

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup