कांग्रेस ने ATM की तरह किया रक्षा सौदों का इस्तेमाल: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर रक्षा सौदों को ऑटोमेटेड टेलर मशीनों (एटीएम) की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि यदि पिछली यूपीए सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्वकाल के दौरान की वृद्धि दर बनाए रखी होती तो आज यह कहीं ज्यादा होती।

इसे भी पढ़ें: चुनावों में कटुता के लिए कांग्रेस अध्यक्ष जिम्मेदार: राजनाथ सिंह

मोदी ने केंद्र की पिछली यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सैन्य बलों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेटों की खरीद में छह साल की देरी की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहली बार वोट डालने वाले वोटरों से अनुरोध करता हूं कि वे विकास सुनिश्चित करने के लिए वोट डालें।’’

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा