खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने उपचुनाव में पार्टी को जीत मिलने पर विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने का वादा किया था। उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।

इसे भी पढ़ें: रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाना शांति की दिशा में अहम कदम होगा : जेलेंस्की

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 56 हजार से अधिक मत मिले हैं और यह सब सरकार के कामकाज और जनता के विश्वास से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कहा था कि 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफी की जानी है, लेकिन हमने उसे दो घण्टे के भीतर ही पूरा किया। खैरागढ़ को हमने 24 घण्टे के भीतर जिला बनाने का वायदा किया था। इसे हमने यशोदा वर्मा के विधायक निर्वाचित होने के तीन घण्टे के भीतर ही पूरा कर दिया है। राज्य के राजस्व विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गठन की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!