कांग्रेस चाहती है कि मणिपुर में मामला गर्म रहे और सर्वदलीय बैठक के बहिष्कार का आधार बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उसकी आलोचना की और आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपनी ‘जवाबदेही’ से बचने के लिए बैठक का बहिष्कार करने तथा राज्य में मामला गर्म रखने का आधार तैयार कर रही है। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि मणिपुर में हिंसा कांग्रेस की ‘विरासत’ है, क्योंकि जातीय संघर्ष के बीज तब बोए गये थे, जब कांग्रेस केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में थी। भाजपा नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट में दावा किया, ‘‘कांग्रेस ने पहले सर्वदलीय बैठक की मांग की और अब, जब इसकी घोषणा की गई है, तो वह बैठक से ठीक दो दिन पहले इसका बहिष्कार करने का आधार बना रही है।

मालवीय ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया, “मणिपुर में हिंसा कांग्रेस पार्टी की विरासत है, जो अराजकता और संघर्ष पर पनपती है। जातीय संघर्ष के बीज जो हम आज देख रहे हैं, वे तब बोए गए थे जब 1990 और उसके बाद के दशकों में केंद्र और राज्य दोनों में कांग्रेस सत्ता में थी। भाजपा नेता ने पूछा, ‘‘क्या हमें अब भी यह याद कराने की जरूरत है कि किस प्रकार 2015 और 2017 के बीच ओकराम इबोबी सिंह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मणिपुर जल उठा था?’’ मालवीय ने कहा कि मणिपुर में मौजूदा स्थिति एक न्यायिक फैसले के परिणामस्वरूप उभरी है, न कि सरकार द्वारा किए गए किसी काम के कारण। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस अधिक जिम्मेदार विपक्ष होगी और मणिपुर में मौजूदा स्थिति को हल करने में योगदान देगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत के दोहरे स्वर्ण पर PM Modi ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार

Tejas लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी से IAF को नुकसान, बोले Air Chief Marshal AP Singh

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए