पीएम की रैली और जयराम सरकार की सफलता देख उड़ गए कांग्रेस के होश: भाजपा

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 27, 2021

शिमला।   जयराम सरकार के उपब्धियों भरे चार साल पर मंडी में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की सफल रैली से आज कांग्रेस के होश उड़ गए है। प्रदेश भाजपा ने 27 दिसंबर को कांग्रेस द्वारा काला दिवस मनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कापूर एवं राकेश जम्वाल ने कहा कि शायद से कांग्रेस ने अपने पिछले कारनामों को याद करते हुए ही काला दिवस मनाया। भाजपा नेताओं कहा कि कांग्रेस के इस ड्रामे को प्रदेश की जनता हमेशा याद करेगी। 

इसे भी पढ़ें: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देशव्यापी अभियान के साथ ही हमारी सरकार, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर भी काम कर रही-- मोदी

भाजपा नेताओं ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर और मुकेश अग्निहोत्री बार-बार जो सरकारी पैसे के दुरुपयोग का झूठा आरोप लगा रहे हैं, वे भूल गए कि   तत्कालीन वीरभद्र सरकार में राहुल गांधी की मंडी वाली चुनावी रैली सरकारी खर्चे पर हुई थी। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा हर साल प्रदेश की प्रगति में योगदान देकर जनता के साथ जश्न मनाएगी और हताशा होकर कांग्रेस काला दिवस मनाते रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश की जनता का भी प्रधानमंत्री के साथ विशेष नाता है और यह राज्य के लिए गौरव का विषय है

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल को दी गई करोड़ों की सौगात के लिए कायदे से तो कांग्रेस नेताओं को भी तालियां बजानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार ने हिमाचल में विकास की रफ्तार में तेजी लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ही दिन, एक ही जगह से हिमाचल को 11 हजार करोड़ से अधिक रुपये के प्रोजेक्ट्स सौगात दी, जिसे अब कांग्रेस पचा नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस