'गांधी परिवार' के गढ़ में भी कांग्रेस को सीट नहीं, अखिलेश ने दिया ऐसा ऑफर, इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहे

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2026

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रस्तावित सीट-बंटवारे के तहत, समाजवादी पार्टी (सपा) कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटें दे सकती है। हालांकि, इस प्रस्ताव के बारे में अभी तक कांग्रेस को आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है।

 इसे भी पढ़ें: ICC का गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को हटाने से इनकार, शुभमन गिल ने उठाई थी मांग
SP कांग्रेस को कौन सी सीटें देने की योजना बना रही है?


सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित सूची में वे दो सीटें शामिल हैं जो कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनावों में जीती थीं - रामपुर खास और फरेन्दा - साथ ही वे चार निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं जहाँ पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी। वे चार सीटें जहाँ 2022 में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी, वे हैं: मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर। बाकी 20 सीटें ये हैं: बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहरी, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट।दोनों पार्टियों के बीच बातचीत आगे बढ़ने के साथ दी जाने वाली सीटों की संख्या बढ़ सकती है। अब यह देखना बाकी है कि SP के प्रस्तावित फॉर्मूले पर कांग्रेस क्या प्रतिक्रिया देती है। उम्मीद है कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दल सीट-बंटवारे पर और बातचीत करेंगे। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा बैठक में जो कुछ भी कहना था, वह हमने कल कह दिया था। मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं, और आज हम फिर से बातचीत करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Assembly Election: सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का प्रस्ताव, सीट बंटवारे पर दूसरे दिन भी मंथन
कांग्रेस की कम से कम 67 सीटों की मांग


सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को विधानसभा सीटों की एक सूची सौंपी है। इस सूची में सीटों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है - 46 सीटों को 'श्रेणी A' में और 21 सीटों को 'श्रेणी B' में रखा गया है। पार्टी इन 67 सीटों पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं है, लेकिन बाकी 64-65 सीटों पर वह लचीला रुख अपनाने के लिए तैयार है। 'श्रेणी A' में 55 सीटें हैं, जहां कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ना चाहती है। 'श्रेणी B' में वे सीटें शामिल हैं जहां कांग्रेस ने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि 'श्रेणी C' में वे सीटें हैं जहां पार्टी को जीत की संभावना दिखती है। कांग्रेस की इस सूची पर अब समाजवादी पार्टी के साथ चर्चा की जाएगी। इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए 181 सीटों के नाम सौंपे हैं। इनमें 135 सामान्य सीटें हैं, 45 सीटें अनुसूचित जातियों (SC) के लिए आरक्षित हैं, और एक सीट अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षित है। स प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें ऑफर किए जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, मुझे तो पता नहीं कब दे रही है, मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Bihar में उपेंद्र कुशवाहा की RLM में बगावत, 4 में से 3 विधायकों ने मांगा अलग गुट

BJP और शिअद के गठबंधन पर Arvind Kejriwal का तंज, बोले- हमारा तालमेल Punjab की जनता से

Avinash Mishra-Eisha Singh Controversy के बीच Kashish Kapoor ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Maharashtra FDA की चेतावनी, Health Supplements पर झूठे दावों और अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई