कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के मणिपुर दौरे का स्वागत किया, प्रधानमंत्री की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2025

कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के छह न्यायाधीशों के मणिपुर का दौरा करने के निर्णय का मंगलवार को स्वागत किया और जातीय हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की।

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है। रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से सरकार की आलोचना करते हुए मणिपुर पर मोदी की ‘चुप्पी’ को लेकर सवाल उठाया।

कांग्रेस नेता ने कहा, “वह (प्रधानमंत्री मोदी) दुनिया भर में जाते हैं, असम जाते हैं, अन्य जगहों पर जाते हैं लेकिन मणिपुर नहीं जाते जबकि राज्य के लोग उनके दौरे का इंतजार करते रहते हैं।”

मणिपुर में तीन मई 2023 को जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 200 से अधिक लोग मारे गए, सैकड़ों लोग घायल हुए और हजारों अन्य विस्थापित हुए। नालसा ने कहा कि प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति गवई, शीर्ष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश, न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह के साथ मणिपुर उच्च न्यायालय के द्विवार्षिक समारोह के अवसर पर राहत शिविरों का दौरा करेंगे।

नालसा ने 17 मार्च को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, “तीन मई 2023 को शुरू हुई जातीय हिंसा के लगभग दो वर्ष बाद भी कई लोग मणिपुर में राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।’’

नालसा ने बताया कि इस हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए। प्राधिकरण ने बताया कि न्यायमूर्ति गवई इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और उखरुल जिलों में नए कानूनी सहायता केंद्रों के अलावा राज्य भर में कानूनी सेवा शिविरों और चिकित्सा शिविरों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

नालसा के अनुसार, आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की जाएगी। विज्ञप्ति में बताया गया, “हिंसा के बीच, नालसा ने मणिपुर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एमएएसएलएसए) के साथ मिलकर प्रभावित समुदायों को कानूनी सहायता और सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी