Pawan Khera का आरोप, Jamia Millia Islamia में छात्रों का दमन कर रही BJP

By अंकित सिंह | Oct 29, 2026

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जामिया मिलिया इस्लामिया को लंबे समय तक बंद रखने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने इसे असहमति के प्रति भाजपा के डर का नतीजा बताया है। विश्वविद्यालय 13 जनवरी, 2027 तक बंद रहेगा, जिसका मतलब है कि घोषणा की तारीख से यह कुल 78 दिनों तक बंद रहेगा। 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में, खेड़ा ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों पर सरकार की प्रतिक्रिया की निंदा करते हुए कहा, "जब छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग करते हैं, तो उन्हें बातचीत के बजाय दमन का सामना करना पड़ता है।"

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हाल ही में घोषणा की है कि ऑनलाइन कक्षाएं 24 नवंबर तक जारी रहेंगी, और इसी तारीख को ऑड-सेमेस्टर कोर्सेज की पढ़ाई पूरी हो जाएगी। 25 से 30 नवंबर तक प्रैक्टिकल सेशन, फील्ड वर्क और प्रोजेक्ट वाइवा ऑनलाइन होंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 24 दिसंबर तक थ्योरी परीक्षाएं होंगी। 25 दिसंबर से 12 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन (सर्दियों की छुट्टियां) रहेंगी, और 13 जनवरी 2027 से ईवन सेमेस्टर के लिए फिजिकल कक्षाएं शुरू होंगी।

इसे भी पढ़ें: Mission 2027 से पहले UP BJP की चुनावी रणनीति तय करेंगे Amit Shah, सीट शेयरिंग पर मंथन

बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जामिया मिलिया इस्लामिया में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने इसमें शामिल लोगों को उपद्रवी बताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि छात्र यूनियन चुनाव का मुद्दा 2006 से चला आ रहा है, और इस दौरान कोई चुनाव नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा

Andaman Nicobar में 5.1 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

राम तय करेंगे इजरायल में किसकी बनेगी सरकार? कौन हैं अरब पार्टियां, किनके हाथों में है कमान