कर्नाटक में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस: सिद्धारमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2018

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज दोहराया कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही अपने राजनीतिक विरोधी भाजपा के बीएस येदियुरप्पा के राज्य में सरकार बनाने के दावे के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान करार दिया। सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्तों और समर्थकों के खिलाफ आयकर के छापे के आदेश हताशा में दिए गए क्योंकि भगवा पार्टी को पता था कि वह हारने वाली है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इस मुद्दे को चुनाव आयोग और संसद में उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की जीत का विश्वास जताते हुए येदियुरप्पा को मानसिक रूप से परेशान बताया। दरअसल येदियुरप्पा ने कहा था कि 17 मई को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

सिद्धरमैया ने कहा, ‘कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। इसमें कोई भ्रम नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। वह (येदियुरप्पा) मानसिक रूप से अस्थिर हैं। भाजपा को 60-65 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी।’ उन्होंने भाजपा के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA