आंध्र प्रदेश में अपने दम पर विधानसभा और लोकसभा दोनों का चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

अमरावती। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह आंध्र प्रदेश में आगामी राज्य विधानसभा और लोकसभा दोनों के चुनाव अपने बूते लड़ेगी और सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा, ‘‘हम सभी 175 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ेंगे। तेदेपा के साथ हमारा गठबंधन केवल राष्ट्रीय स्तर पर है, ऐसे में हम राज्य में गठबंधन (इसके साथ) नहीं करेंगे।’’

 

यहां पीसीसी पदाधिकारियों की एक बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में चांडी ने कहा कि वे चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के लिए फिर 31 जनवरी को एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस ने फरवरी में सभी 13 जिलों में एक बस यात्रा निकालने का निर्णय किया है। चांडी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश -पश्चिम की प्रभारी नियुक्त किये जाने का स्वागत किया। 

 

यह भी पढ़ें: ‘चौकीदार’ ने अम्बानी को दिये वायुसेना के 30 हजार करोड़ रुपये: राहुल

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रियंका जैसी बुद्धिमान और साहसी नेता की राष्ट्रीय राजनीति में जरूरत है। देश भी चाहता है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।’’ एपीसीसी अध्यक्ष एन रघुवीर रेड्डी ने कहा कि वे चुनावी गठबंधन का निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह

12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!