विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर होगा, खिसक रही है भाजपा की जमीन:सचिन पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश व पंजाब सहित अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहेगा। पायलट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा की जमीन खिसक रही है यह बात स्पष्ट हो चुकी है.. बाकी सब जगहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चार-पांच दिन पहले उत्तराखंड गया था और वहां पर भी लोग धामी सरकार की बिदाई करने का मन बना चुके हैं। गोवा में इतना प्रचार करने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) कहीं दूर-दूर तक भी प्रतिस्पर्धा में नहीं हैं।’’ पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा, ‘‘पहली बार पार्टी ने इसके लेकर मतदाताओं के सामने स्पष्ट राय रखी है।

इसे भी पढ़ें: मेघालय में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पांचों विधायक पार्टी छोड़कर MDA में हुए शामिल

पायलट ने रीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर जारी विवाद पर कहा, ‘‘सरकार, पार्टी इसे बहुत गंभीरता से ले रही है और मुझे ऐसा आभास है कि बहुत जल्द इसमें कुछ ना कुछ ठोस कार्रवाई भी सामने आयेगी।’’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने संबंधी घटना पर पायलट ने कहा, ‘‘मैं नहीं समझता हूं कि हिंसा, बदसलूकी, अलोकतांत्रिक का किसी व्यक्ति को भी इस्तेमाल करना चाहिए... खासतौर पर राजस्थान में यह परंपरा नहीं रही है… हालांकि जब से केंद्र में भाजपा का शासन आया है, एक आक्रामक राजनीति की शुरूआत हुई है। आपस में टकराव पैदा करना, प्रतिशोध की राजनीति करना, जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करना यह बहुत सामने देखने को आया है।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज