उतर प्रदेश में कांग्रेस अकेले अपने दम पर लड़ेगी पंचायत चुनाव: अजय राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2025

कांग्रेस की उतर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अकेले अपने दम पर लडेगी। राय ने कहा कि हर ‘बूथ’ पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा और ‘हमारे जितने भी बहादूर साथी हैं, उन्हें पचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ताक़त दिखाने के बाद आगे की रणनीति राष्टीय नेतृत्व तय करेगा। उन्होने कहा,‘‘आज मैं अपने लोकप्रिय सांसद बहादूर साथी इमरान मसूद जी को इद उल अजहा की दिली मुबारकबाद देने और उनकी मंगलकामना के लिये आया हूं।’’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हमें अपनी ताकत को और बढाना है अभी राहुल जी को लेकर प्रदेश में छह सांसद हैं और दो विधायक हैं,हमें और ताकत बढानी है।’’ राय ने 2022 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया ,‘‘ सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही चुनाव हरवाया, इसकी मेरे पास जानकारी है।’’ उन्होंने मौर्य को चुनाव जीतने के लिए सीट बदलने की सलाह दी।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन