भाजपा जान गई है कि राजस्‍थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी और इससे घबरा गई है: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

जयपुर। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्‍य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को यह बात समझ आ गई है जिससे घबरा कर वे राज्य और यहां के मुख्‍यमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। गहलोत ने यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्‍य में कानून व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर राज्‍य सरकार पर निशाना साधे जाने पर पलटवार करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत, सुरक्षाकर्मी घायल

गहलोत ने कहा, ‘‘बल्कि उन्हें (शाह) कहना चाहिए था कि राजस्‍थान में जो एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है उसकी समीक्षा करवा कर इसे पूरे देश में लागू करवाऊंगा।’’ गौरतलब है कि शाह ने शनिवार को जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में राज्‍य में कानून व्यवस्था, किसान कर्ज माफी व अन्य मुद्दों को लेकर राज्‍य सरकार पर निशाना साधा था। किसानों की कर्जमाफी पर गहलोत ने कहा,‘‘ हमने 22 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर