कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा: वीरप्पा मोइली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2018

हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने आज कहा कि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ कर्नाटक में सत्ता बरकरार रखेगी लेकिन सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं इस पर कुछ टिप्पणी नहीं की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ से खुद को बाहर बताया और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के इटली मूल के होने का मुद्दा उठाने के लिए भाजपा की आलोचना की। मोइली ने टेलीफोन पर साक्षात्कार में कहा, ''कांग्रेस ने पिछले पांच साल में शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव से पूर्व के सभी वादे पूरे किये और उसके खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है।’’

 

उन्होंने कहा, ''हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। (224 सदस्यीय विधानसभा में) हमारे 137 विधायक हैं। इसमें जेडीएस से आए सात विधायक और अन्य छह या सात निर्दलीय भी शामिल हैं। हम (12 मई को विधानसभा चुनाव में ) आसानी से 147 से 150 सीटें हासिल करेंगे।’’ कांग्रेस के जीतने पर सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, इस सवाल पर मोइली ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा। मोइली ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी आलाकमान ने साफ कर दिया है कि पार्टी सिद्धरमैया के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।’’ साथ ही कहा कि यह लोगों और मीडिया पर है कि वह निष्कर्ष निकाले। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी का नेतृत्व मुख्यमंत्री पद पर फैसला करेगा, ''कांग्रेस पार्टी में निर्धारित प्रक्रिया है। हम इसका पालन करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया ने कर्नाटक में राजनीतिक स्थिरता प्रदान की।

 

प्रमुख खबरें

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh