'कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी', हरियाणा चुनाव को लेकर अशोक तंवर ने कर दिया बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Oct 05, 2024

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होते ही अशोक तंवर ने हरियाणा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगी। परिवर्तन का माहौल है और कांग्रेस को निश्चित रूप से बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के साथ खड़ी है और यह जनादेश उन लोगों के खिलाफ है जो पिछले 10 वर्षों में लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। उन्होंने दावा किया कि बदलाव का माहौल है। सब लोग कह रहे हैं कि हाथ बदलेगा हालात। बड़ी सफलता कांग्रेस पार्टी को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: MP नवीन जिंदल का अनोखा अंदाज, घोड़े पर सवार होकर पहुंचे मतदान केंद्र

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने मन बना लिया है भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है... INLD, JJP भाजपा की B टीम हैं। बहुत से निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं, लोग ऐसे उम्मीदवारों को नकार रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के लोग राज्य में मौजूदा सरकार को बदलने और उनकी पार्टी (कांग्रेस) को सत्ता में लाने के लिए विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे थे। हिसार जिले में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘हमने लोकसभा चुनाव से पहले भी लोगों में यह रुझान देखा है, वे (लोग) शासन बदलने और कांग्रेस सरकार चुनने के लिए इस दिन का इंतजार कर रहे थे।’’ 

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की