कांग्रेस अपने और हम अपने मैनिफेस्टो के साथ चुनाव में जाएंगे, उमर अब्दुल्ला बोले- काम-कॉन्ट्रैक्ट बाहर के लोगों को दिए जा रहे

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2024

भारतीय राजनेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 2009 से जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व किया है। वह 2018 में इसके दो भागों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बंटने से पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के आखिरी नेता थे। दो बार श्रीनगर के सांसद के रूप में और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कुछ समय के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री रहे, उन्होंने पार्टी मामलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2002 में इस्तीफा दे दिया। उमर को फरवरी 2020 में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था, उसी वर्ष मार्च में आदेश रद्द कर दिया गया था। एएनआई के साथ इंटरव्यू में उन्होंने जम्मू कश्मीर के मुद्दे से लेकर कांग्रेस संग गठबंधन पर खुलकर बात की है। 

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir assembly polls: Amit Shah आज जारी करेंगे भाजपा का

उमर अब्दुल्ला से पूछा गया कि राहुल गांधी अपने भाषण में कहते हैं कि 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई,आज जम्मू-कश्मीर में राजा हैं, उनका नाम एलजी है। काम, ठेके सभी बाहर के लोगों को दिए जा रहे हैं। इस पर अब्दुल्ला ने कहा कि वो गलत नहीं कह रहे हैं। आप दफ्तरों में जाकर देखेंगे तो मुख्य पदों पर मौजूद लोगों से बात करेंगे तो पाएंगे कि कॉन्ट्रैक्ट जम्मू कश्मीर के बाहर के लोगों को दिए जा रहे हैं। व्यापार बाहरी लोगों को हैंड ओवर कर दिया गया। ये सारी चीजें चुनी हुई सरकार आने के पहले किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

LPL में धमाल के बाद Charith Asalanka को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने SL के उप-कप्तान!

तेजी से बदल रही है भारत की तस्वीर

Maya Bouchier की तूफानी Century: इंग्लैंड ने Ireland को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी जीत

दुनिया जब बुरे दौर में है तब भारत के आर्थिक उजाले