उत्तरप्रदेश में खराब कानून- व्यवस्था के खिलाफ अभियान छेड़ेगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

लखनऊ। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कानून- व्यवस्था की स्थिति में गिरावट के खिलाफ अभियान छेड़ेगी और भाजपा शासन में अपराधियों—राजनेताओं की साठगांठ का पर्दाफाश करेगी। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को वीडियो काफ्रेंस के जरिए वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा की। उन्होंने बढ़ते अपराध और उत्तर प्रदेश में जंगलराज को लेकर विस्तृत चर्चा की। कुमार ने बताया कि बातचीत के दौरान तय हुआ है कि कानून- व्यवस्था की खराब स्थिति और जंगलराज के खिलाफ पार्टी अभियान छेड़ेगी और अपराधियों तथा उन्हें संरक्षण देने वाले नेताओं का पर्दाफाश करेगी। कुमार के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी यहां तक कि पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका का आवास खाली कराने का कदम प्रधानमंत्री और योगी की बेचैनी दिखाता है: कांग्रेस

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने आरोप लगाया कि अपराधियों, सत्ता में बैठे नेताओं और अधिकारियों के बीच साठगांठ है और कानून- व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। प्रियंका ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण से राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कुमार ने बताया कि पार्टी ऑनलाइन अभियान छेडेगी और कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रविवार दोपहर फेसबुक के जरिए लाइव होंगे। जनता से अपील की जाएगी कि वे बढ रहे अपराध के खिलाफ फेसबुक, टि्वटर या इन्स्टाग्राम के जरिए अपने संदेश पोस्ट करें। इसके अलावा पार्टी जनता से कहेगी कि कानून- व्यवस्था को लेकर अगर उन्हें कोई समस्या है तो पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लिखें। कांग्रेस उसे राज्यपाल और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास आगे बढाएगी। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय