UP Election 2022 । अखिलेश के खिलाफ कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी, शिवपाल को भी मिला वॉकओवर

By अंकित सिंह | Feb 01, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल लगातार अपना दमखम दिखा रहे हैं। कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। प्रियंका गांधी लगातार पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस की ओर से आज बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को मैनपुरी की करहल सीट से वॉकओवर देने का फैसला किया है। कांग्रेस ने करहल सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। हालांकि एन मौके पर प्रत्याशी को नामांकन करने से मना कर दिया। माना जा रहा है कि चुनाव बाद किसी समीकरण को साधने के लिए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है। 

इसे भी पढ़ें: लोगों की जेब काटने के लिए बजट लाई है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

हालांकि, दोनों दलों के बीच पहले भी एक दूसरे को समर्थन देने का सिलसिला देखने को मिला था। समाजवादी पार्टी अमेठी और रायबरेली संसदीय सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारती है। समाजवादी पार्टी की ओर से यह कदम 2009 में उठाया गया था। उसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं के खिलाफ अपने प्रत्याशी नहीं उतारती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव और आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा