नागरिकता कानून के खिलाफ रविवार को राजघाट पर धरना देगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को राजघाट पर धरना देने का फैसला किया है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि छात्रों के आंदोलन के समर्थन और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यह धरना दिया जाएगा। 

 

सूत्रों के अनुसार इस धरने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को असंवैधानिक करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की मांग, एनडीए की आपात बैठक बुलाएं प्रधानमंत्री मोदी

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बयान जारी कर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए दावा किया कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi की रैली को लेकर पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम, हजारों पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

Vodafone Idea की छह महीनों में चुनिंदा शहरों में 5जी सेवा लाने की योजनाः CEO

दिल्ली में आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, जनता में बेहद उत्साह