महाराष्ट्र में EVM के खिलाफ अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, कागजी मतपत्रों की वापसी की मांग

By अंकित सिंह | Nov 27, 2024

महाराष्ट्र कांग्रेस चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल के विरोध में राज्य भर में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। पार्टी पारंपरिक पेपर बैलेट प्रणाली की वापसी की वकालत कर रही है। पार्टी नेताओं ने ईवीएम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के बारे में चिंता जताई है, सुझाव दिया है कि कागजी मतपत्रों पर लौटने से चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाल होगा। अभियान का लक्ष्य इस मांग के लिए व्यापक जन समर्थन जुटाना है।

इसे भी पढ़ें: NADA के प्रतिबंध लगाने पर बोले बजरंग पूनिया, कहा- 'अगर बीजेपी में शामिल होता हूं तो यह हटा दिया जाएगा'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि एससी, एसटी, ओबीसी, गरीब तबके के लोग अपनी पूरी शक्ति लगाकर वोट दे रहे हैं, उनका वोट फिजूल जा रहा है...हमें मतपत्र के जरिये वोट चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी के घर, या अमित शाह के घर में मशीन रखने दो, अहमदाबाद के किसी गोदाम में रखने दो। लेकिन हमें मत पत्र चाहिए। खड़गे ने कहा कि पार्टी की तरफ से एक मुहिम शुरू करनी चाहिए। सभी पार्टियों को कहेंगे। जैसे राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी, वैसे ही ‘मत पत्र चाहिए’ की मुहिम शुरू करनी होगी। उन्होंने महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी की करारी हार के बाद यह टिप्पणी की है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में फंसे तमिलनाडु के पर्यटकों को बचाने की Dayanidhi Maran ने विदेश मंत्री से अपील की

Sugar Market में सरकार का बड़ा हस्तक्षेप, ₹67 से ₹54 तक लुढ़की कीमतें, Duty-Free Import को भी मिली मंजूरी

Dewas में जलभराव के बीच School Van निकालने वाला चालक अरेस्ट, 7 बच्चों की जान जोखिम में डाली थी

Xi Jinping किर्गिस्तान में SCO Summit में होंगे शामिल, पीएम मोदी भी पहुंचेंगे