दिल्ली हिंसा को लेकर मंगलवार को भी संसद में सरकार को घेरेगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली हिंसा को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा करने वाली कांग्रेस ने मंगलवार को भी इस विषय पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं होती तब तक वह सदन में इसे उठाती रहेगी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी संसद के भीतर और बाहर दिल्ली हिंसा के मुद्दे को जोरशोर से उठाती रहेगी क्योंकि साजिश का पर्दाफाश करना उसका फर्ज है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में हिंसा हुई है और बहुत सारे लोगों की मौत हुई है और अभी भी लाशें मिल रही हैं। देश और विदेश में इसकी चर्चा हो रही है। ऐसे में हमने कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में मांग की थी कि सदन में इस मुद्दे को उठाने का मौका मिलना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की नई पहल,अब गैस मीटर बनाने का कारखाना लगाएगी इंद्रप्रस्थ गैस

आजाद ने कहा कि हमने नोटिस दिया है और दोनों सदनों में इसकी चर्चा होनी चाहिए। दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को संसद में भारी हंगामा किया तथा लोकसभा में हंगामे के दौरान एक बार सत्तापक्ष एवं विपक्ष के कुछ सदस्यों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हंगामे के कारण लोकसभा को तीन बार और राज्यसभा को एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात

Cars24 अगले साल अप्रैल तक IPO के लिए DRHP दाखिल करने की तैयारी में

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल

Asian Games क्रिकेट: Shreyas Iyer की कप्तानी में Team India का सामना आज Afghanistan से