सिद्धू पर एक्शन लेगी कांग्रेस! पंजाब प्रभारी ने सोनिया को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग की

By अंकित सिंह | May 02, 2022

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। खबर यह है कि कांग्रेस के पंजाबी प्रभारी हरीश चौधरी ने सिद्धू को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हरीश चौधरी ने सिद्धू के खिलाफ पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को शिकायत दी है और उनके खिलाफ कार्रवाई का आग्रह भी किया है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पार्टी लाइन से अलग चल रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के कई नेता उनसे खफा हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि हरीश चौधरी हाल में ही नवजोत सिंह सिद्धू के उस ट्वीट को लेकर भी खफा है जिसमें उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ एक तस्वीर साझा की थी। सिद्धू का ट्वीट ऐसे समय में आया था जब कुछ देर पहले ही प्रशांत किशोर की ओर से इस बात को लेकर ट्वीट किया गया था कि वे फिलहाल कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी ANI ने हरीश चौधरी से बात करने की भी कोशिश की। हालांकि, उन्होंने सीधा सीधा जवाब देने के बजाय यह कह दिया कि यह हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है। हरीश चौधरी का मानना है कि सिद्धू पार्टी से बड़े नहीं हो सकते हैं और यही कारण है कि वे लगातार अब शब्दों के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन