शीला दीक्षित का प्रचार, केजरीवाल-BJP पर वार, दिल्ली में 23 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अगले साल 14 जनवरी से 30 मार्च के बीच मणिपुर से महाराष्ट्र तक राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा निकाली थी। अब दिल्ली के लिए कांग्रेस 23 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालने की तैयारी में है। इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की खबर है। कांग्रेस की ये यात्रा चार चरणों में होगी। 23 अक्टूबर से शुरू होकर ये यात्रा 28 नवंबर को समाप्त होगी। कांग्रेस की इस यात्रा में लगातार 2014, 2019 और 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने वाली बीजेपी के सांसदों की असफलता को गिनाया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के समय के समय के कार्यकाल की याद दिलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: महिला कांग्रेस ने 20 दिन में बनाए दो लाख सदस्य, साल के अंत तक10 लाख महिलाओं को जोड़ेंगे: Alka Lamba

चार चरणों में होगी यात्रा

पहला चरण- 23 से 28 अक्टूबर

दूसरा चरण- 4 नवंबर से 10 नवंबर

तीसरा चरण- 12 नवंबर से 18 नवंबर

चौथा चरण- 20 नवंबर से 28 नवंबर

प्रमुख खबरें

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, 22 सितंबर को रखा जाएगा Parivartini Ekadashi का व्रत

Bigg Boss 20 | Qazi Touqeer से बदतमीज़ी पर घिरीं मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, घमंडी कह कर किया ट्रोल

Zaporizhzhia में इमारतें क्षतिग्रस्त, Kharkiv में Russian Drone Attack में महिला की मौत