लातूर की चार नगर पंचायतों की 23 सीट पर कांग्रेस की जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2022

लातूर| महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बुधवार को लातूर जिले की चार नगर पंचायतों की 68 में से 23 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि राकांपा और भाजपा को 14-14 सीट मिलीं। यह जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी। लातूर जिले में चार नगर पंचायतों की 68 सीट के लिए चुनाव हुआ था। हर नगर पंचायत में 17 सीट थीं। चाकुर, शिरूर अनंतपाल और जलकोट और देवनी नगर पंचायत के लिए मतगणना बुधवार को हुई।

शिरूर अंतपाल में भाजपा को नौ और राकांपा को चार सीट मिलीं, जबकि शिवसेना को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली। जलकोट में कांग्रेस को सात, राकांपा को चार, शिवसेना को दो और भाजपा को एक सीट मिली।

वहीं, देवनी में कांग्रेस को 12, राकांपा को दो और भाजपा को एक सीट मिली। कुल मिलाकर कांग्रेस ने 23 सीट जीतीं और राकांपा तथा भाजपा 14-14 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शिवसेना ने छह सीट और निर्दलीय ने 11 सीट जीतीं।

प्रमुख खबरें

Sawan Special: बिना प्याज-लहसुन के सब्जी का स्वाद दोगुना करने के लिए अपनाएं ये आसान Kitchen Tips

Jharkhand में छात्रों का उबाल, पूछा – Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा, तो Hemant Soren क्यों नहीं?

Shreya Kalra ने Lock Upp 2 जीतकर Shivangi Joshi को दिया नया नाम बैक स्टेप जोशी

Modi Cabinet Decisions: इधर विपक्ष हंगामा करता रह गया, उधर मोदी मंत्रिमंडल ने देश के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण फैसले ले लिये