By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आरक्षण के क्रियान्वयन के लिए 10 मार्च को संसद का घेराव करने की घोषणा की।
शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में किया गया, जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।