कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुदकुशी से पहले जारी किया सिद्धू के नाम का ऑडियो, कहा- नहीं हो रही सुनवाई

By अंकित सिंह | Jul 30, 2021

काफी उठापटक के बाद पंजाब में कांग्रेस के अंदर के अंर्तकलह को आलाकमान कम करने में कामयाब रहा है। कुछ दिन पहले ही आलाकमान की ओर से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नवजोत सिंह सिद्धू को दी गई। इन सबके बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, पंजाब के लुधियाना में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुदकुशी कर ली है। अपनी जान देने से पहले उसने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम का एक ऑडियो भी जारी किया। ऑडियो में उसने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अब कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस खबर के बाद पार्टी के साथ-साथ सरकार में भी हड़कंप मच गया। बिना किसी देरी के नवजोत सिंह सिद्धू उसी रात को उसके घर पर पहुंच गए। वही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुदकुशी की घटना पर दुख जताया है। खुदकुशी करने वाला कार्यकर्ता हैप्पी बाजवा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 49 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता हैप्पी बाजवा जहर खाकर अपनी जान दे दी। वह लुधियाना विधानसभा के जांगपुर गांव के रहने वाले है। जान देने से पहले उन्होंने सिद्धू के नाम का ऑडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने पार्टी को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही साथ अपने ऑडियो में कांग्रेस पर संगीन आरोप लगाएं। भाजपा ने 3 लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जहर खा लिया था।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन