By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2016
रोहतक। कांग्रेस के एक 60 वर्षीय कार्यकर्ता की तीन हमलावरों ने आज उस समय कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी जब वह यहां सुबह की सैर कर रहे थे। पुलिस को संदेह है कि कुछ भूमि विवाद के कारण अशोक की हत्या की गयी है। रोहतक के एसएसपी शशांक आनंद ने बताया, ‘‘वह कांग्रेस के एक कार्यकर्ता थे। एक समय वह यहां रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख थे और संभवत: वहां पर जेवरों की उनकी एक दुकान भी थी। तीन हमलावरों ने उन पर उस समय हमला किया जब वह एक पार्क में सुबह की सैर कर रहे थे।’’
आनंद ने बताया कि अशोक को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह पूछे जाने पर कि हत्या का उद्देश्य क्या हो सकता है उन्होंने बताया, ‘‘हमें सूचना मिली है कि अपने भाई के साथ भूमि को लेकर उनका कुछ विवाद था। यह भी सूचना है कि एक अन्य पक्ष के साथ भी उनका कोई भूमि विवाद था। हम मामले के जांच के दौरान इन सूचनाओं पर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।