राहुल गांधी के खिलाफ ईडी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रामक

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 17, 2022

केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार लगातार केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही। इसके माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है । ईडी लगातार तीन दिनों तक राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है और दोबारा जांच की मांग की है। मोदी सरकार जांच के नाम पर राहुल गांधी को परेशान कर रही है। भाजपा सरकार के इस दमन नीति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है। इसके खिलाफ में शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के सभी जिला मुख्यालयों में आंदोलन किया गया।   

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार की अग्निपथ' योजना, देश के करोड़ों युवाओं के साथ क्रूर मजाक: नाना पटोले 

प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष संध्याताई सव्वावलाखे के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, जीपीओ से ईडी कार्यालय तक महिला मार्च निकाला गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। बाद में  पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं राहुल गांधी के समर्थन में मोदी सरकार के खिलाफ अपने रोष को प्रकट करने के लिए कांग्रेस के  तृतीयपंथी सेल अध्यक्ष पवन यादव की अगुवाई में नरीमन प्वाइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मोर्चा निकाला गया।  

मोदी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए लातूर, नांदेड़, कोल्हापुर, सोलापुर, धुले, अमरावती, नागपुर, नाशिक, पनवेल, रायगढ़, अलीबाग, चंद्रपुर, औरंगाबाद, कल्याण डोंबिवली और संगमनेर समेत सभी जिला और तालुका स्तरों पर आंदोलन किए गए। इन आंदोलन में राज्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रणति शिंदे, विधायक कुणाल पाटिल, राज्य मंत्री सतेज पाटिल, सांसद बालू धनोरकर, विधायक सुधीर तांबे, विधायक ऋतुराज पाटिल, विधायक धीरज देशमुख समेत बड़ी संख्या में नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।   

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले का मोदी सरकार पर पलटवार, बोले- देश की आवाज हैं राहुल गांधी, बदले की कार्रवाई नहीं करेंगे बर्दाश्त 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार के दमन के खिलाफ महाराष्ट्र में कांग्रेस लगातार पांच दिनों से आंदोलन कर रही है। अब दिल्ली समेत सभी राज्यों में आंदोलन शुरू हो गया है. पटोले ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार का दमन नहीं रुका तो आंदोलन और तेज होगा।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर