केरल में Bharat Jodo Yatra के लिए सब्जीवाले से वसूली कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, पैसे नहीं देने पर धमकाया

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। पार्टी का दावा है कि यह भारत को जोड़ने का काम करेगा। हालांकि, कांग्रेस के इस भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसके बाद भाजपा कांग्रेस पर और हमलावर हो सकती है। दरअसल, केरल के कोल्लम शहर में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए जबरन वसूली करते दिखाई दे रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। सब्जी वालों का कहना है कि हमसे 2000 रुपये मांगे गए, नहीं देने पर हमें धमकाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: डीके शिवकुमार को ईडी ने फिर बुलाया, कांग्रेस बोली- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से ध्यान भटकाने के लिए किया गया तलब

जैसे ही यह खबर कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष पहुंचा, पार्टी सक्रिय हो गई। कांग्रेस की केरल यूनिट के अध्यक्ष के सुधाकरण ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में लिखा कि पार्टी ने तत्काल एक्शन लेते हुए इस घटना में शामिल तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं और ऐसे बर्ताव स्वीकार नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्वेच्छा से छोटे चंदों के जरिए क्राउडफंडिंग कर रही है। हमारे यहां दूसरों की तरह कॉर्पोरेट डोनेशन नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दिन के विश्राम के बाद केरल में कोल्लम जिले के पोलायाथोदु से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को फिर शुरू की।

प्रमुख खबरें

समान नागरिक संहिता कोई कानूनी सुधार नहीं बल्कि समाज में ध्रुवीकरण का हथियार: Congress

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़