ओडिशा के मुख्यमंत्री के आवास के पास प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंडे, टमाटर फेंके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

ओडिशा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आवास का घेराव करने का प्रयास करते समय पुलिस के साथ झड़प के बाद अंडे और टमाटर फेंके। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने राज्य की महिलाओं और दलितों की रक्षा करने में कथित रूप से विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री माझी के इस्तीफे की मांग की। हालांकि, जब युवा कांग्रेस समर्थकों को मुख्यमंत्री आवास के पास इकट्ठा होने से रोका गया तो उनकी वहां तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के आवास की ओर अंडे और टमाटर फेंके। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन को कवर करने के लिए वहां गए कुछ पत्रकार अंडे और टमाटर के हमले का शिकार हो गए। पुलिस ने युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

प्रमुख खबरें

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।