Karnataka में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेता की कार पर अंडे फेंके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

कर्नाटक के मांड्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं किये जाने को लेकर सोमवार को जिला पार्टी अध्यक्ष सी डी गंगाधर की कार पर अंडे फेंके। कार पर अंडे फेंके जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ हो गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, गंगाधर चुनाव तैयारियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के लिए सोमवार को के. आर. पेट निर्वाचन क्षेत्र गये थे।

कुछ ही देर बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर और काफिले में शामिल अन्य वाहनों पर अंडे फेंके। मांड्या के राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि कर्नाटक के मंत्री के. सी. नारायण गौड़ा कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं और वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि केवल निष्ठावान कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाए। राज्य में मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Gaja Alternative Asset Management IPO को आखिरी दिन 31.33 गुना मिला सब्सक्रिप्शन

RBI ने Shriram Finance और प्रॉगफिन पर लगाया जुर्माना, नियमों की अनदेखी पर की कार्रवाई

BJP ने Rahul Gandhi के धरने को बताया कैमराजीवी ड्रामा, नड्डा ने साधा निशाना

UP के Banda में कुएं की जहरीली गैस से दो किसानों की मौत, पुलिस जांच में जुटी