तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री सीतारमण के काफिला का रास्ता रोकने का किया प्रयास, सड़कों पर उतरे बीजेपी समर्थक

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2022

कांग्रेस समर्थकों ने तेलंगाना के कामारेड्डी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के काफिले का रास्ता रोकने का प्रयास किया। जिन्हें बाद में हिरासत में लिया गया। बाद में भाजपा समर्थकों ने मंत्री के समर्थन में सड़क पर उतरकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने रास्ता खाली कराया। शुक्रवार की सुबह तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के दौरे के दौरान हुई झड़प में कांग्रेस और भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। युवा कांग्रेस के सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतारमण के काफिले को रोकने की कोशिश की और उन्हें रोकने की कोशिश करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों से भिड़ गए।

इसे भी पढ़ें: चाणक्य की धरती से बीजेपी के खिलाफ रणनीति, KCR ने पटना में नीतीश कुमार और तेजस्वी से की मुलाकात

वित्त मंत्री ने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में योजना में अनेक खामियां थीं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दूर किया और इसे अब प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए लागू किया जा रहा है। सीतारमण भाजपा की संसद प्रवास योजना के तहत राज्य के जहीराबाद संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और कामारेड्डी के अलावा वो बांसवाड़ा और अन्य क्षेत्रों का दौरा करेंगी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा