By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021
नयी दिल्ली। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक सोमवार को आरंभ हो गई जिसमें चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव नतीजों की मुख्य रूप से समीक्षा की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में चुनाव नतीजों के साथ ही देश के कोरोना वायरस के संक्रमण की गंभीर स्थिति को लेकर भी चर्चा होगी। असम और केरल में सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही कांग्रेस को हार झेलनी पड़ी। वहीं, पश्चिम बंगाल में उसका खाता भी नहीं खुल सका।