कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आरंभ, लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2024

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को आरंभ हो गई जिसमें लोकसभा चुनाव और इसमें पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कार्य समिति के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के चुनाव पर भी विचार हो सकता है।

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा। कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं।

प्रमुख खबरें

नाबालिग से शादी पॉक्सो के तहत कार्रवाई से नहीं बचा सकती: केरल उच्च न्यायालय

Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान

ब्रिक्स सम्मेलन की रिहर्सल के चलते दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मध्य प्रदेश में टीईटी अनिवार्यता से 1.50 लाख शिक्षक प्रभावित, कांग्रेस ने मांगा विधानसभा का विशेष सत्र