राजनीति का सुपर वीकेंड: 8 जून को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, 9 जून को शाम 6 बजे तीसरी बार PM के रूप में मोदी का शपथ

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2024

इस सप्ताह राजनीति का सुपर वीकेंड देखने को मिल सकता है। एख तरफ जहां  नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 6 बजे तीसरी बार भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले 8 जून को सुबह 11:30 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विदेशी मेहमानों को भी यही बताया गया है। वो 9 जून को ध्यान में रखकर ही शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने दिल्ली पहुंचेंगे। इससे पहले, शुक्रवार, 7 जून को बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें नरेंद्र मोदी को नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प