कांग्रेस राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी: माकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

जयपुर| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि पार्टी राजस्थान विधानसभा की दो सीटों वल्लभनगर (उदयपुर) और धारियावाद (प्रतापगढ़) के उपचुनाव में बडे अंतर के जीत दर्ज करेगी।

इसे भी पढ़ें: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भाजपा सांसद के पेपर लीक संबंधी आरोपों को किया खारिज

दिल्ली से जयपुर हवाईअड्डे पहुंचे माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि 2018 के विधानसभा चुनावों की तुलना में हमें इस बार दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव में अधिक वोट मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा कि किसानों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है और जनता उपचुनाव में भाजपा को मुंहतोड जवाब देगी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं ने यहां माकन का स्वागत किया। माकन और डोटासरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ शुक्रवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और नामांकन दाखिल करने के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि धारियावाद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था। वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस के विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 जनवरी को निधन हो गया था।

कांग्रेस ने शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत को वल्लभनगर से चुनाव मैदान में उतारा है और नागराज मीना को भाजपा के खेत सिंह मीना के खिलाफ धारियावाद से टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा ने वल्लभनगर (उदयपुर) सीट पर हिम्मत सिंह झाला और धारियावाद (प्रतापगढ़) के लिये खेत सिंह मीना को उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें: समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शीघ्र शुरू हो: गहलोत

दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। इस उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं