Congress की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने हिमाचल प्रदेश में किया प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2023

शिमला। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया। हिमाचल प्रदेश में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की सभी नीतियों नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है।’’

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक