कांग्रेस का आरोप मंत्री तुलसी सिलावट ने चुनाव प्रभावित करने अपने भाई को पदस्थ करवाया इंदौर

By दिनेश शुक्ल | Oct 02, 2020

भोपाल 02 अक्टूबर 2020। मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में एक बार फिर आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने का भाजपा पर आरोप लगाया है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव तेज प्रताप राणे और प्रभारी चुनाव आयोग कार्य जे.पी. धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मंत्री तुलसी सिलावट और उनके भाई के विरूद्ध शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंदौर संभाग की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को प्रभावित करने का आरोप मंत्री तुलसी सिलावट पर लगाया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखे गए शिकायती पत्र में कांग्रेस कमेटी ने उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त संचालक के रूप में पदस्थ मंत्री सिलावट के सगे छोटे भाई सुरेश सिलावट का अनयत्र स्थानांतरण करने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: स्थानांतरण को लेकर कांग्रेस ने की निर्वाचन आयोग से शिवराज सरकार की शिकायत

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की है कि मंत्री तुलसी सिलावट के भाई और उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त संचालक के पद पर इंदौर संभाग में पदस्थ सुरेश सिलावट का अनयत्र स्थानांतरण किया जाए। जिसको लेकर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारी निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिख चुके है। कांग्रेस चुनाव प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत करते हुए मांग की है कि मंत्री तुलसी सिलावट जो इंदौर संभाग की सांवेर विधानसभा सीट से भाजपा के आघोषित प्रत्याशी है के भाई सुरेश सिलावट को इंदौर संभाग से तत्काल अनयत्र स्थानांतरण करने के आदेश पारित किए जाए ताकि सांवेर विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव का मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से समपन्न हो सके।       

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल