MP उपचुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी, इन नामों पर चल रही है चर्चा

By सुयश भट्ट | Oct 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर उम्मीदवारों के नाम पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस में टिकट के लिए खंडवा, रैगांव, जोबट सीट पर पेंच फंस गया है। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह से माना जा रहा है कि सोमवार को भी टिकट पर मुहर लगना मुश्किल है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने पहले प्रत्याशी की घोषणा पहले ही कर दी । कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से नितेंद्र सिंह को टिकट दिया है। नितेंद्र सिंह स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे हैं। दरअसल बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन से पृथ्वीपुर सीट खाली हुई थी।

वहीं खंडवा सीट से टिकट मिलने का दावा ठोकने वाले अरुण यादव ने अब उपचुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। अरुण यादव ने दिल्ली जाकर उपचुनाव लड़ने में असमर्थता जताई।

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव से पहले बीजेपी में टिकटों के लिए चल रही है उठापटक, बंद कमरों में हो रही है चर्चा 

रेगांव से अनुमानित उम्मीदवार- कल्पना वर्मा और उषा चौधरी। 

जोबट से अनुमानित उम्मीदवार - महेश पटेल और विक्रांत भूरिया। 

खंडवा से अनुमानित उम्मीदवार - पूर्व विधायक राज नारायण सिंह और जयश्री ठाकुर  है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी