Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026

व्यापारियों के संगठन नयी दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने कहा है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को कनॉट प्लेस का बाजार बंद रहेगा। एसोसिएशन ने जन सुरक्षा और संपत्ति को संभावित नुकसान की आशंका को इसका कारण बताया। एनडीटीए के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने एक बयान में कहा कि जानमाल की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।

लोकतंत्र में नागरिकों के विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार को स्वीकार करते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शन के कारण जन सुरक्षा को खतरा नहीं होना चाहिए, कारोबार को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे शहर की रफ्तार थम सकती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम