दिलों को जोड़ना भारत और कांग्रेस की संस्कृति, चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे: कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2020

इंदौर। देशवासियों के दिल जोड़ने को भारत और कांग्रेस दोनों की समान तहजीब बताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 71वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को कहा कि इस संस्कृति और संविधान के खिलाफ जाने की कोशिश करने वाले लोगों से डटकर मुकाबला किया जायेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह बात ऐसे वक्त कही है, जब संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ देश के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन जारी हैं।कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने यहां गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद कहा,   भारत के अलावा पूरे विश्व में ऐसा कोई भी देश नहीं है जहां इतनी विविधता है। हमारे यहां इतने सारे धर्म, जातियां, भाषाएं और त्योहार हैं। हमारे यहां अनेकता में एकता है जो भाईचारे की संस्कृति का फल है। इसी संस्कृति के कारण भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की संस्कृति भी लोगों को जोड़ने की संस्कृति है। हम समाज और लोगों के दिलों को जोड़ते हैं। यही हमारे भारत की संस्कृति भी है। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ के स्टार प्रचारक बनने पर बोले अकाली नेता, कॉलर पकड़ कर मंच से उतार देना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा, हम संकल्प लेते हैं कि जो भी व्यक्ति हमारी इस संस्कृति और संविधान के विपरीत जाने का प्रयास करेगा, हम उसका डटकर मुकाबला करेंगे।  उन्होंने यह संकल्प भी दिलाया कि संविधान के मूल्यों के साथ भारत की भाईचारे की संस्कृति को हमेशा मजबूत बनाया रखा जायेग। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा,   कांग्रेस का त्याग का इतिहास है। हम आज भी देश के लिये त्याग को तैयार हैं। जो चुनौतियां आज हमारे सामने हैं, ऐसी ही चुनौतियों का हम पिछले 70 साल से सामना कर रहे हैं। हम आगे भी इन चुनौतियों का मजबूती से मुकाबला करेंगे।  

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान