उदयपुर में दर्जी के हत्यारों का पाकिस्तान से कनेक्शन! अनुराग ठाकुर ने गहलोत सरकार पर किए तीखे वार

By रेनू तिवारी | Jun 29, 2022

उदयपुर में एक दर्जी के दो व्यक्तियों द्वारा सिर काट दिए जाने की खबर से पूरे भारत में हड़कंप मच गया। कन्हैया लाल नाम के दर्जी ने बीजेपी नेता नुपुर शर्मा के बयान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसके बाद दो मुसलमान युवक उसकी दुकान में घुस गए और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस भयानक घटना से देश स्तब्ध है। आम इंसान से लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां इस वारदात की निंदा कर रहे हैं। राजस्थान में घटी इस दर्दनाक वारदात को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की नृशंस हत्या हत्या करने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पर ‘मूकदर्शक’ बनी रही और कांग्रेस की आंतरिक प्रतिद्वन्द्विता के कारण कानून एवं व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई है। 

इसे भी पढ़ें: डीटीसी की सुधरेगी खस्ता हालत, केजरीवाल सरकार खरीदने जा रही है लगभग 2000 बसें

आपको बता दें कि राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि उदयपुर में दर्जी की नृशंस हत्या की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या में शामिल गौस मोहम्मद और उसके साथी के पाकिस्तान के इस्लामिक संगठन दावत-ए- इस्लामी से लिंक मिले है। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने दर्जी कन्हैया लाल की हत्या में शामिल मुख्य दो आरोपी के संपर्क में रहने वाले तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। 

पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘हत्या में शामिल एक आरोपी गौस मोहम्मद के कराची के इस्लामिक संगठन ‘‘दावत-ए-इस्लामी से लिंक पाये गये है। वह 2014 में करांची गया था। हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपियों सहित अभी तक हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।’’ उल्लेखनीय है कि दर्जी की हत्या कर फरार हुए दोनों मुख्य आरोपियों को मंगलवार को राजसमंद के भीम से हिरासत में लिया गया था। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए)के साथ साथ अन्य भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी