आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में फंसाया गया : गवाह का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

मुंबई|  स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई तट के नजदीक एक क्रूज पोत से कथित मादक पदार्थ बरामदगी मामले के गवाह विजय पगारे ने शनिवार को दावा किया कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को इस मामले में ‘‘फंसाया गया’’ है।

गौरतलब है कि 23 वर्षीय आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और करीब तीन हफ्ते जेल में रहने के बाद बंबई उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिली थी।

इसे भी पढ़ें: एमएसआरटीसी के कुछ कर्मवारियों की हड़ताल जारी, उच्च न्यायालय ने यूनियन के नेता को तलब किया

गवाह विजय पगारे ने मराठी समाचार चैनल के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि छापेमारी की कार्रवाई पूर्व नियोजित थी। इससे पहले इस मामले में एक और स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि एनसीबी के कुछ अधिकारियों ने आर्यन को छोड़ने के एवज में वसूली की कोशिश की थी। एनसीबी पहले ही इन आरोपों की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा