'PM मोदी और गुजरात की छवि खराब करने का रचा गया षड्यन्त्र', संबित पात्रा बोले- सोनिया गांधी हैं साजिश की सूत्रधार

By अनुराग गुप्ता | Jul 16, 2022

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्षा सोनिया गांधी पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने तीस्ता को 30 लाख रुपए दिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात की छवि धूमिल करने का षड्यन्त्र रचा गया। सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट दे चुका है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में गठित एसआईटी ने एफिडेविट कोर्ट के सामने रखा है। ये एफिडेविट कहता है कि तिस्ता सीतलवाड़ और उसके सहयोगी मानवता के तहत काम नहीं कर रहे थे। ये राजनीतिक मंसूबे के साथ काम कर रहे थे। इनके 2 ऑब्जेक्टिव थे। पहला गुजरात की तब की सरकार को अस्थिर किया जाए। दूसरा बेगुनाह लोगों को इसमें शामिल किया जाए। जिसमें नरेंद्र मोदी जी का भी नाम शामिल है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज एफिडेविट में ये सामने आया है कि षड्यंत्र के रचयिता सोनिया गांधी के पूर्व मुख्य राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल थे, अहमद पटेल तो सिर्फ नाम है, इस सबके पीछे मुख्य रूप से सोनिया गांधी का नाम है। सोनिया गांधी जी ने गुजरात की छवि और नरेंद्र मोदी जी को अपमानित करने का षड्यंत्र रचा।

इसे भी पढ़ें: गुजरात दंगों को लेकर PM मोदी पर लगाए गए झूठे आरोप, भाजपा ने कहा- तीस्ता के पीछे सोनिया गांधी और कांग्रेस का हाथ 

उन्होंने कहा कि मीडिया में आए एफिडेविट के अनुसार इस काम के लिए पैसे दिए गए, पहले क़िस्त के रूप में 30 लाख रुपये सोनिया गांधी जी ने तिस्ता सीतलवाड़ को दिए। अहमद पटेल जी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्होंने तो केवल वो डिलीवरी की थी। ये 30 लाख उस जमाने में मात्र पहली किस्त के रूप में दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद न जाने कितने करोडों रुपये सोनिया गांधी जी ने, नरेंद्र मोदी जी को अपमानित और बदनाम करने के लिए और केवल राहुल गांधी को प्रोमोट करने के लिए तिस्ता सीतलवाड़ का इस्तेमाल सोनिया गांधी जी ने किया।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान