एमएसपी पर धान की खरीद को खत्म करने की साजिश की जा रही : रणदीप सिंह सुरजेवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

चंडीगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक स्थगित करने के निर्णय पर शुक्रवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि यह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद को खत्म करने की स्पष्ट साजिश है। केंद्र ने भारी बारिश की वजह से फसल के पकने में विलंब के चलते बृहस्पतिवार को पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद 11 अक्टूबर तक स्थगित कर दी थी। फसल की खरीद राज्य की एजेंसियों के साथ केंद्र की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाती है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात : कार और ट्रक की भिड़ंत में होमगार्ड के चार जवानों की मौत, एक अन्य घायल

सुरजेवाला ने कहा कि हजारों किसान सरकार के खरीद शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं और इस स्थिति में किसान कहां जाएंगे। खरीद स्थगित करने के निर्णय के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह एमएसपी पर धान की खरीद को खत्म करने की स्पष्ट साजिश है। हरियाणा में धान 20 सितंबर से मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया था और अगर सरकार इसे 11 अक्टूबर तक नहीं खरीदेगी तो फिर यह एमएसपी को खत्म करने की साजिश नहीं है तो फिर क्या है?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार एमएसपी को खत्म करना तथा किसानों को खुले बाजार की दया पर छोड़ना चाहती है।

सुरजेवाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकारों का ‘‘किसान विरोधी’’ चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा में धान की खरीद 25 सितंबर से शुरू होनी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि हरियाणा में एक अक्टूबर से धान और बाजरा की खरीद शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की भाजपा-जजपा सरकार हाल में हुई भारी बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान के लिए 15 दिन के भीतर किसानों को मुआवजा प्रदान करे।

प्रमुख खबरें

आज मनाया जा रहा है Shravan Month का गजानन संकष्टी चतुर्थी , जानें शुभ मुहूर्त और Ganesh Puja विधि

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल